नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, 70 साल की उम्र में निधन, कोरोना संक्रमित थे

मंगलवार की सुबह उन्होंने खुद ही ट्वीट करके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, “कोविड के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर कल मेरा कोरोना टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऑरविंदो हॉस्पिटल में एडमिट हूं, दुआ कीजिए जल्द से जल्द इस बीमारी को हरा दूं.”
मशहूर शायर राहत इंदौरी का हर्ट अटैक से निधन हो गया है। कोविड पॉजिटिव होने के बाद वह अरबिंदो अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ही सुबह में सोशल मीडिया के जरिए दी थी। 70 साल की उम्र में राहत इंदौरी का निधन हुआ है। उनका इलाज इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में चल रहा था।
दरअसल, राहत इंदौरी पॉजिटिव आने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद को पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। साथ ही कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को कोई फोन नहीं करेगा। राहत इंदौरी को पहले से भी कई तरह की बीमारी थी। उन्होंने शुगर और हर्ट की भी दिक्कत थी।
वहीं, अरबिंदो अस्पताल के डॉक्टर विनोद भंडारी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें 2 बार दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई है। हम लोग उन्हें बचा नहीं सके। उन्हें 60 फीसदी निमोनिया था। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें पहले से निमोनिया था। डॉक्टर्स ने कहा कि उनका 70 प्रतिशत लंग खराब , कोविड पॉजीटिव, हाईपर टेशंन और डायबिटिक की दिक्कत थी।