पेट्रोल, डीजल, गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ 20 को मध्यप्रदेश बंद के आव्हान पर इंदौर भी आधे दिन रहेगा बन्द

इंदौर | इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विनय बाकलीवाल एवं मुख्य प्रवक्ता ,प्रभारी श्री भँवर शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मध्यप्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के आव्हान पर बढ़ती पेट्रोल डीजल एवं गैस के मूल्य वृद्धि के खिलाफ आधे दिन का इंदौर बंद रहेगा।
दोपहर 1 बजे तक इंदौर बंद के इस आव्हान पर सभी काँग्रेस जन अपने अपने क्षेत्र में शान्ति पूर्ण तरीके से बंद करवाएंगे। बंद में आवश्यक वस्तु पर छूट रहेगी।
श्री बाकलीवाल ने कहा के केंद्र की भाजपा सरकार महँगाई के नारे के साथ सत्ता में आई थी।लेकिन सत्ता में आने के बाद कच्चे तेल में भारी गिरावट के बाद लगातार पेट्रोल, डीजल एवं गैस के मूल्य में वृद्धि हो रही है।जिसके कारण आज हर परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है।
इस वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तु खाद्य तेल,दाले, शकर, चावल के साथ साथ खाद्य पदार्थो के दामो में बेहताशा वृद्धि होती जा रही है। आज जनता पीड़ित है,लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है।।।
इस हेतु मध्यप्रदेश काँग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर इंदौर भी आधा दिन के लिए बंद रहेगा।
श्री बाकलीवाल ने सभी व्यापारिक संगठनों से आव्हान किया है कि जन हित मे किये जा रहे इस बंद को अपने अपने कारोबार को आधे दिन तक बन्द रख कर सफल बनावे।
- महिला के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर दो फीसद की छूट, महिलाओं के लिए और भी कई घोषणाएं
- मप्र में सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नही खुलेंगे 5वीं तक स्कूल, 10वीं और 12वीं की परीक्षा होगी ऑनलाइन
- राहुल गांधी ने अपने पुराने सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया को किया याद, कहा- कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री जरूर बनते
- एमपी पुलिस में कांस्टेबल के 4000 पदों पर नियुक्ति के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड होने वाले है जारी
- आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, इस दिन के बारे में सबकुछ जो आपने कभी नहीं सुना होगा